Posts

Showing posts from April, 2022

ग्रेटर नोएडा - यमुना अथॉरिटी ने 42 हजार आवंटियों के पक्ष में लिया अद्भुत निर्णय

Image
 बींइग ब्रोकर रियलिटी डेस्क - नोएडा ब्यूरो  अरूणवीर सिंह - CEO यमुना प्राधिकरण  सभी अपडेटस के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें 👉 Being Broker   यमुना एक्सप्रेसवे इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट अथॉरिटी (Yamuna Authority) की मंगलवार को हुई बोर्ड बैठक में बड़ा फैसला लिया गया है। आवंटियों को अपने भूखंडों की लीज डीड करवाने और भवन निर्माण करने के लिए 6 महीने का अतिरिक्त समय दिया गया है। बड़ी बात यह है कि इस अतिरिक्त समय की एवज में प्राधिकरण कोई फीस या पेनल्टी वसूल नहीं करेगा। मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान अथॉरिटी के मुख्य कार्यपालक अधिकारी डॉ.अरुणवीर सिंह ने यह जानकारी दी है। कोविड-19 महामारी के कारण समस्याएं पैदा हुईं यमुना प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी अरुणवीर सिंह ने कहा, "पिछले दो वर्ष कोविड-19 वायरस के कारण फैली महामारी से प्रभावित रहे हैं। ऐसे में बड़ी संख्या में आवंटी प्रत्यावेदन दे रहे हैं। उनका कहना है कि 2 वर्षों के दौरान लोग घरों से बाहर नहीं निकल पाए। सरकारी कामकाज बंद रहे। ऐसे में लोगों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है। लिहाजा, बड़ी संख्या में आवंटी अपने भूखंडों की

नोएडा में बसने का सपना साकार करें : शहर के सबसे खूबसूरत हिस्से में आ रही है रेजिडेंशियल प्लॉट स्कीम, ये हैं साइज और रेट

  बींइग ब्रोकर रियलिटी डेस्क : नोएडा ब्यूरो  अगर आप नोएडा शहर में आशियाना बनाना चाहते हैं तो आपका यह सपना जल्दी पूरा हो सकता है। नोएडा अथॉरिटी (Noida Authority) जल्दी ही रेजिडेंशियल प्लॉट स्कीम लॉन्च करने जा रही है। खास बात यह है कि जितने भूखंड इस योजना के तहत बेचे जाएंगे, उनमें से करीब 50% शहर के सबसे खूबसूरत हिस्से में हैं, जहां इंटरनेशनल गोल्फ कोर्स बनाया जा रहा है। देश का सबसे बड़ा हेलीपोर्ट यहीं बनेगा। इतना ही नहीं इसी हिस्से में नोएडा शहर का सबसे बड़ा और खूबसूरत शहीद भगत सिंह पार्क (Saheed Bhagat Singh Park Noida) भी है। करीब 500 रेजिडेंशियल प्लॉट्स की स्कीम आएगी मिली जानकारी के मुताबिक नोएडा प्राधिकरण करीब 500 आवासीय भूखंडों की योजना लांच करने की तैयारी कर रहा है। इसमें करीब 230 नए भूखंड शामिल होंगे। बाकी भूखंड लेफ्ट आउट स्कीम के तहत आएंगे। ये करीब 270 प्लॉट्स पैसा नहीं चुकाने की वजह से सरेंडर या निरस्त किए गए हैं। नए भूखंड सेक्टर-151 में हैं। सेक्टर-151 नोएडा शहर के सबसे खूबसूरत दक्षिणी हिस्से में है। जिसे नोएडा साउथ कहा जा रहा है। बाकी भूखंड शहर के अलग-अलग हिस्सों में होंगे। अ