Posts

Showing posts from June, 2022

Noida : अवैध फार्म हाउसों पर क्यु चल रहा है बुलडोजर : ब्यूटी फार्म हाउसों में क्यू फंसे हजारों लोगों के करोड़ों रुपये

Image
 बींइग ब्रोकर विशेष रिपोर्ट | रोहित भट्ट विशेष संवाददाता  नोएडा के समीपवर्ती क्षेत्रों में यमुना नदी और हिंडन नदी के संरक्षित डूब क्षेत्रों में कुक्करमुत्तों की भांति उग आये हजारों फार्महाउसों पर नोएडा प्राधिकरण का बुलडोजर पूरी गति से चल रहा है,  रिहाइश के लिए प्रतिबंधित इस डूब क्षेत्र में बहुत बड़ी संख्या में बने आलीशान फार्म हाउसों को देखकर एक बार भी ऐसा नही लगता है कि ये फार्म हाउस अवैध रूप से बनाये गये थे और ना ही पिछले 10 वर्षों से नोएडा प्राधिकरण के बुलडोजर ने इनकी ओर रुख किया तथापि यह गौर करने वाली बात है कि पिछले १० वर्षों में इतनी बड़ी संख्या में बनें इन अवैध फार्म हाउसों पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई नही हुई?  क्या नोएडा के वह अधिकारी जिन्हे नोएडा के चप्पे-चप्पे की जानकारी रहती है, उन्हे इन ग्रीन ब्यूटी कहे जाने वाले फार्म हाउसों की जानकारी नही हो पायी? उल्लेखनीय बात यह भी है कि इस दौरान इन फार्म हाउसों की रजिस्ट्री भी होती रही.  डूब क्षेत्र में फार्म हाउस को तोड़ता हुआ बुलडोजर  दिल्ली में बने फार्म हाउसों की तर्ज पर डूब क्षेत्र के इस प्रतिबंधित इलाके में फार्म हाउसों का मकड़जाल

Noida : फ्राड का नया तरीका : किरायेदार बनकर ठग कर सकते हैं खाता खाली

Image
 फ्लैट स्वामी ने नामी वेवसाइट पर दिया था फ्लैट ओन रेंट का विज्ञापन  सैन्य अधिकारी बनकर किराये पर फ्लैट लेने के नाम पर  97 हजार की ठगी    नई दिल्ली | बींइग ब्रोकर रियलिटी डेस्क | विशेष रिपोर्ट  नोएडा निवासी फ्लैट स्वामी से 97000 की ठगी का मामला . नोएडा के सेक्टर 31 में रहने वाले शर्मा ने कुछ समय पहले ही एक प्रोपर्टी वेवसाइट पर अपने चंडीगढ़ वाले फ्लैट का विज्ञापन दिया था, विज्ञापन में फ्लैट की फोटो, किराया और सम्पर्क जानकारी पोर्टल पर अपलोड की, सायवर ठगों ने वेवसाइट से नंबर लेकर शर्मा को फोन किया, ठग द्वारा स्वयं को सैन्य बलों से संबंधित दिखाते हुए ट्रांसफर की बात कही गयी और फ्लैट बुक करने की बात कहकर मिस्टर शर्मा से उनके खाते की जानकारी मांगी जिसे सहर्ष मानते हुए जानकारी व्हाट्सएप कर दी गयी, उसके बाद कुछ तकनीकी समस्या बताकर दूसरे खाते की जानकारी मांगी गयी और कुछ पैसे डालने के लिए कहा गया, उसके बाद ठगों द्वारा उनके खाते से तीन किस्तों में 97000 रुपये  निकाल लिये गये. जिसकी शिकायत मिस्टर शर्मा ने सायवर सेल में की.  यह भी पढ़ें - प्रोपर्टी पॉर्टलों पर प्रीमियम एड लेना क्यु है मजबूरी  प्रोप

प्रोपर्टी पॉर्टल पर जानकारी डालने में रखे सावधानी